पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • एक छत के नीचे सीखें हवन यज्ञ, योगा से लेकर कंप्यूटर, सिलाई

एक छत के नीचे सीखें हवन यज्ञ, योगा से लेकर कंप्यूटर, सिलाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| धार्मिकऔर सामाजिक उत्थान का अभियान चलाने वाली संस्था गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की आेर से शहर में एक ही छत के नीचे कई प्रकार की ट्रेनिंग मुफ्त देने के मकसद से सेंटर खोला गया है। जिसकी शुरुआत बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को हुई। हैबोवाल कलां स्थित संस्था के जोनल सेंटर गायत्री शक्ति पीठ में यह ट्रेनिंग सेंटर खोला गया है। जहां कंप्यूटर, संगीत और सिलाई-कढ़ाई सिखाने के साथ ही यज्ञ हवन कर्म कांड का प्रशिक्षण मुफ्त देने का प्रबंध किया गया है। जोनल प्रभारी शुकेंद्र आचार्य जी ने बताया कि इस ट्रेनिंग सेंटर को खोलने का मकसद समाज को धार्मिक के साथ ही सामाजिक स्तर पर भी प्रगति के अवसर प्रदान करना है।

खबरें और भी हैं...