पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • महिला साथी को अश्लील शब्द कहनेे का आरोप, एडवोकेट नारंग पर पर्चा

महिला साथी को अश्लील शब्द कहनेे का आरोप, एडवोकेट नारंग पर पर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। फेसबुकपर कमेंट देने को लेकर चल रहे झगड़े के दौरान महिला साथी को अश्लील शब्द कहने, अपमान करने जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने एडवोकेट हरीश नारंग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि फेसबुक पर डीबीए लुधियाना के पेज पर गाड़ियों के स्टीकरों को लेकर विचार-विमर्श हो रहा था। एक एडवोकेट ने इस दौरान उन्हें धमकी भरा कमेंट दे दिया। अगले दिन वह धमकी देने वाले का मोबाइल नंबर लेने के लिए बार ऑफिस में गई तो वहां एसोसिएशन के ओहदेदार हरीश नारंग मौजूद थे। हरीश ने कुछ सदस्यों से गाली गलौच करना शुरू कर दिया। जब उन्हें रोका तो गलत भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाना शुरू कर दिया। जब वह अपने अन्य महिला साथियों को लेकर दोबारा बार ऑफिस पहुंची तो दोबारा गलत इल्जाम लगाते हुए धमकाते हुए ऑफिस से चले गए। जिस पर उन्होंने वार संघ के प्रधान सेक्रेटरी को भी लिखित शिकायत दी। वहीं, हरीश नारंग ने कहा कि सभी आरोप राजनीतिक विरोध के कारण लगाए गए हैं। राजनीति के चलते ही पुलिस पर दबाव बना कर मामला दर्ज करवाया है। इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने कहा कि नारंग के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 294, 509, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...