भक्तों ने महर्षि मुनि सुमन कुमार महाराज श्रमण की लंबी उम्र की कामना की
लुधियाना| गुरुशुक्ल जैन स्मारक भवन ट्रस्ट, महावीर कॉलोनी और एसएसजैन सभा, सुंदर नगर की ओर से जैन श्रमसंघ के आचार्य देव ध्यान योगी पूज्य शिव मुनि के आज्ञानुवर्ती एवं पं. र| महेन्द्र कुमार महाराज के सुशिष्य महाश्रमण उत्तर भारतीय प्रवर्तक प्रज्ञा महर्षि मुनि सुमन कुमार महाराज श्रमण का 81वां जन्म जयंती महोत्सव महावीर जैन कॉलोनी में बडी श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। “सतगुरु मिलदे भागां नाल, असीं तां हो गये मालामाल“ भजन गाकर सभी श्रधालुओं ने गुरू महाराज की वंदना की | भंडारी बाबा सुमंतभद्र महाराज ने कहा कि भगवान को किसी ने नही देखा, केवल सदगुरु ही हैं जो हमें भगवान के बारे में बताते हैं और हमें भगवान के दर्शन का मार्ग दिखाते हैं |
इस अवसर पर विशाल भंडारा भी लगाया गया | विशेष रूप से पधारे साधु वृन्द भंडारी बाबा सुमंतभद्र महाश्रमण लोहपुरूष ओम मुनि , सेवावृती सौरभ मुनि सेवाभावी सुयोग्य मुनि स्वनामधन्य डॉ.श्री निरंजन मुनि और साध्वी वृन्द महाश्रमणी उपप्रवर्तिनी सीता की शिष्याएं उपप्रवर्तिनी साध्वी प्रोमिला महाश्रमणी उपप्रवर्तिनी साध्वी सुधा की शिष्याए साध्वी प्रवीणा , महाश्रमणी चारित्र प्रभा , साध्वी रूचिका साध्वी प्रवर अराधना ने गुरु महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी लंबी आयु की कामना की | इस अवसर पर रमेश जैन, सतपाल जैन,मोतीराम जैन सनब्राइट,सतीश जैन,भारत भूषण जैन राजू, संजय जैन निशा, दसौंधी राम जैन, जोगिन्द्रपाल जैन, रूपिन्दर जैन, डिप्टी जैन, अजय जैन मनी, एस. के. जैन,अदीश जैन,अनिल जैन बबला,नमन जैन,राकेश जैन,अमित जैन,अनिल जैन नाहर,अतुल जैन,कस्तूरी लाल,दविन्दर कुमार जैन, सुमीत जैन,जीवन कुमार, राकेश कुमार, रुपपिंदर जैन, सतपाल जैन,बगीश जैन, जोगिन्दरपाल जैन,पवित्र जैन,कमल जैन,सचीन जैन, अनूराग जैन, मिंटा जैन, जोगिन्दरपाल जैन, सुनील जैन, राजीव जैन, नरेश जैन, अजय जैन, संजीव जैन और आशीष जैन सहित भारी संख्या में साधक साधिकाओं ने गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया |
महर्षि मुनि सुमन कुमार महाराज श्रमण का 81वां जन्म महोत्सव महावीर जैन कॉलोनी में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया।