मैय्या जी असीं नौकर तेरे हां पर झूमे भक्तजन
अरोड़ापरिवार ने किचलू नगर मैं मां की चौकी करवाई। एमएलए भारत भूषण आशु ने ज्योति प्रचंड की। पार्षद पति सनी भल्ला ने महामाई को माला अर्पण की। चुनरी की रस्म कांग्रेस पार्टी के महामंत्री के के सूरी ने और रवि अरोड़ा द्वारा शारदा पूजन करवाया गया। इस अवसर पर भजन गायक कुमार संजीव ने अपन भजनों से महामाई का गुणगान किया। गणेश वंदना से शुरुआत करते हुए मैय्या जी असी नौकर तेरे, जे मैं हुंदा दातिये शेर तेरे बागां दा, अज मैय्या जी दे दर असी जाना, साडी पूरी किती आस आदि गाकर सारी संगत को झूमने पर मजबूर कर दिया। महामाई की आरती सचदेवा परिवार और कोचर परिवार की ओर से की गई। महामाई का अटूट लंग देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर नेहा ,देसराज ,बीना, रमेश , निर्मला, सुरेश ,प्रेम किशोर , उषा, विनोद , बीना , बलदेव, दीपा, अलका कपूर, गुम्बर परिवार, पोपली परिवार और समूह इलाका निवासी मौजूद रहे।