बंटी बाबा स्वयंसेवकों के साथ भंडारे में करेंगे सेवा
{लंगर-भंडारे समानता का प्रतीक: बंटी बाबा
सिटीरिपोर्टर|लुधियाना
शिववेल्फेयर सोसाइटी की तरफ से 10 मार्च को रेलवे स्टेशन के समीप शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले वार्षिक भंडारे में सर्वधर्म प्रचारक बंटी बाबा श्री प्रेमधाम के स्वयंसेवकों सहित भक्तों को भंडारा वितरित कर सेवा करेंगे। उपरोक्त जानकारी सर्वधर्म प्रचारक बंटी बाबा जी ने सोसायटी के अध्यक्ष बिट्टू गुंबर और चेयरमैन अश्वनी त्रेहण की तरफ से श्री प्रेम धाम ट्रस्ट सदस्यों को भंडारे में शामिल होने का निमंत्रण देने के उपरांत दी। बंटी बाबा ने लंगर-भंडारे को समानता का प्रतीक बताते हुए कहा कि हमारे गुरुओं महापुरुषों ने लंगर-भंडारे की प्रथा आरम्भ के अमीर गरीब को एक कतार में बैठकर भोजन कपने की व्यवस्था कर सामाजिक समानता के अधिकार देने के प्रयास किए शिव बेल्फेयर सोसाइटी के सदस्य गुंबर की अध्यक्षता में उसी प्रथा को आगे बढ़ाकर समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास कर रहे हैं। सोसाइटी सचिव राकेश कुमार गोल्डी और ललित कुमार खेड़ा ने बताया कि भंडारे में 200 से ज्यादा धार्मिक, सामाजिक राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस मौके पर हेमंत वालिया, लवली जग्गी, कमल शर्मा, राजू गुंबर, राजेश हैप्पी,जतिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, पिंकी ओबराय, राम चंद्र बंगाली, इंद्रजीत सिंह, अजय शर्मा, अमित कुमार काला, लक्की टिक्का, अक्षय त्रेहण, राहुल ओबराय, ईशान गुंबर, राकेश कुमार गोल्डी मौजूद थे।