पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘यहां मां बगलामुखी धाम का होना शुभ संकेत’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{मां बगलामुखी धाम सिंगला एन्कलेव में किए हजारों भक्तों ने दर्शन

सिटीरिपोर्टर| लुधियाना

मांबगलामुखी धाम सिंगला एन्कलेव पक्खोवाल रोड में महंत योगी सत्यानाथ की अध्यक्षता में हो रहे महायज्ञ में हजारों की तादाद में भक्तों ने हाजरी लगा मां के दर्शन किए। महंत सत्यानाथ जी के सरंक्षण में पवित्र मंत्रोच्चारण कर भक्तजन यज्ञ में आहुतियां डाल पुण्य कमा रहे हैं। सत्यानाथ ने कहा कि भक्तों की उपस्थिति बताती है कि शहर वासियों में इस महायज्ञ को लेकर भक्ति और शक्ति अनूठा संगम है। मां बगलामुखी के दिव्य स्वरूप नें भक्तों पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने कहा कि यज्ञ एक अनूठी प्रक्रिया है जिससे हम पूर्व जन्मों के कर्मों ओर नई शक्ति और विश्वास को जगाते है। यज्ञ के दौरान हुई चर्चा पर इस बात पर भी जोर दिया गया कि कि हमें जीवन को अच्छा बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए नाकि तनाव को दूर भगाने के लिए। जीवन जब अच्छा होगा तब तनाव खुद बखुद खत्म हो जाएगा। जिस प्रकार सूरज अंधेरे को दूर करने के लिए नहीं निकलता लेकिन जब सूरज निकलता है तो अंधेरा खुद बखुद दूर हो जाता है। मां बगलामुखी धाम में हो रहे इस महायज्ञ भक्तों में यज्ञ परित उत्साह को बढ़ाया है। इस अवसर पर मुख्य सेवक प्रवीण चौधरी, अनुराग अरोडा, नरिंदर गुप्ता महायज्ञ की सभी कार्यों पर अपनी नजर रख रहे है। परवीण चौधरी कहा कि पूर्व जन्मों की कमाई और गुरु महाराज के आशीर्वाद से ही यज्ञ करवाने का सौभाग्य मिलता है। धाम के सेवक भी 24 घंटे भक्तों की सेवा में तत्पर रहते हैं। महंत सत्यानाथ जी कहा कि लुधियाना की धरती पर मां बगलामुखी धाम का होना शुभ संकत है। इस अवसर पर प्रतिदिन स्कूली बच्चे यज्ञ में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर मनजीत छतवाल ने यज्ञ में सेवा के लिए अगरवाल परिवार की जमकर प्रशंसा की। राजिंदर अगरवाल और राज अगरवाल ने कहा कि हमारा सौभाग्य है जो कि यज्ञ में सवा करने का मौका मिला। मनजीत छतवाल ने इस अवसर पर यज्ञ में नारियल की आहुति देकर सबके मंगल की कामना की। इस अवसर पर यज्ञ में मां का आशीर्वाद प्राप्त करन राम शरणम आश्रम दरेसी प्रमुख भाई देवेंद्र सूद साथियों सहित धाम में उपस्थिति दर्ज करवाई। देवेनदर सूद जी ने परवीण चौधरी, अनुराग अरोडा, नरिंदर गुप्ता को यज्ञ के इस कार्य की बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया। पार्षद महासिंह राजी भी धाम में यज्ञ में शामिल होने पहुंचे। प्रवीण चौधरी ने बताया कि इस महायज्ञ की पूर्णाहूति रविवार सुबह 11 बजे होगी। नरिंदर गुप्ता और अनुराग अरोड़ा ने बताया कि इस महायज्ञ का सीधा प्रसारण फास्ट वे चैनल पर रात 7 बजे से लेकर 12 बजे तक पंजाब हरियाणा और हिमाचल में देखा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...