गंगा एक्रोवूल की यार्न कलेक्शन लॉन्च
होजरीयार्न बनाने वाली प्रमुख कंपनी गंगा एक्रोवूल लि. ने शुक्रवार को सिटी हार्ट सरोवर में यार्न कलेक्शन में नए धागे लॉन्च किए। कंपनी के मनिंदर शर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी ने नए पांच प्रोडक्ट एनजीमा, ओएनक्स, ट्विंकल, पोलर और टवीडोस लॉन्च किए। ये नई किस्म के यार्न क्वालिटी में बहुत ही अच्छी किस्म के हैं। इस प्रदर्शनी में 100 के करीब होजरी ईकाइयों के बड़ी गिनती में लोगों ने हिस्सा लेकर नए धागों के बारे में जानकारी ली।
गंगा एक्रोवूल के स्पेशल धागों में एंटी पीलिंग धागे, हाई फैशन धागे प्रमुख हैं, जोकि पहली बार भारत में पेश किए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्रूड अॉयल की कीमतों में कमी के कारण धागों के दामों मे काफी कमी आई है। धागे खरीदने का यह बिल्कुल सही समय है। होजरी निर्माताओं ने बडे़ गौर से गंगा एक्रोवूल के धागों के बारे मे इंक्वायरी की।
गंगा एक्रोवूल की ओर से लगाई एग्जीबिशन में प्रोडक्ट देखते लोग।