पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • दूसरे दिन 250 कंपनियों ने डिस्पले किए प्रोडक्ट

दूसरे दिन 250 कंपनियों ने डिस्पले किए प्रोडक्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|शहर केचंडीगढ़ स्थित गलाडा ग्राउंड में लगी 5वीं मैच ऑटो एक्सपो के दूसरे दिन शुक्रवार को सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और उनके साथ राज्य के पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा पहुंचे। एमपी बिट्टू ने इस मौके पर कहा कि इस तरह की एक्टिविटीज से इंडस्ट्री को ग्रोथ मिलती है। एक्सपो में 250 कंपनियों ने प्रोडक्ट डिस्पले किए हैं।

यहां उल्लेखनीय है कि एसेसिएशन ऑफ लुधियाना मशीन टूल इंडस्ट्री (एएलएमटीआई) और ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एपीएमए) की ओर से यह एक्सपो लगाई गई है। उड़ान मीडिया एंड कम्युनिकेशन के सहयोग से लगी इस एक्सपो का उद्घाटन विधानसभा के स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल ने किया था। उन्होंने भी इंडस्ट्री सेक्टर की ओर ध्यान देना जरूरत बताते हुए इस तरह के आयोजन लगातार किए जाने पर जोर दिया था। उसी कोशिश को आगे बढ़ाने के संकेत देते एमपी बिट्टू ने अपने स्तर से ऐसे किसी भी आयोजन में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। दूसरी आेर, एक्सपो के दूसरे दिन भी बड़ी गिनती में विजिटर्स पहुंचे, जिसे लेकर उड़ान मीडिया के जीएस ढिल्लों और आयोजक उत्साहित नजर आए।

एक्सपो के दूसरे दिन शुक्रवार को सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और उनके साथ राज्य के पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा पहुंचे।

खबरें और भी हैं...