पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुलशन आहूजा को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|जीके आहूजानिटवियर्स के गुलशन कुमार आहूजा का गत दिनों पहले निधन हो गया था। शहर के राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक लोगों उन्हें श्रद्धांजलि भेंटकर परिवार के साथ शोक जताया। पं. पवन शर्मा ने कहा कि इस जग में जो भी आता है उसे एक ना एक दिन जाना ही है, लेकिन शुभ कर्म करने वाले को इस जग में सदा याद रखा जाता है। गुलशन कुमार आहूजा धार्मिक प्रवृति के थे।

दान करे तो दूसरे हाथ को भी पता नहीं चलना चाहिए, यही उनका मानना था। किसी जरूरतमंद की मदद के लिए वे सदा आगे रहते। परिवार के लिए प्रेरणा स्रोत गुलशन कुमार नेक दिल इंसान थे। उनकी आत्मा की शांति के लिए पं. पवन शर्मा ने परिवार के सदस्यों के साथ शांति पाठ किया। इस मौके पर कंचन आहूजा, जगदीश लाल आहूजा, पारस आहूजा, मदन आहूजा, कस्तूरी आहूजा, पिंकी आहूजा, अशोक मक्कड़, रंचन मक्कड़, रमेश परूथी, सविता परूथी, देस राज हंस, परकाश हंस, सरोज बाला, रीटा हंस, अशोक राजपाल, शम्मी अरोडा, हरीश जुनेजा, अशोक मक्कड़, बॉबी कपूर, डॉ. सचदेवा, जोगिंदर, राधे श्याम आहूजा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...