पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • बिगेस्ट लूजर कॉन्टेस्ट सीजन टू का ग्रैंड फिनाले कल होगा

बिगेस्ट लूजर कॉन्टेस्ट सीजन टू का ग्रैंड फिनाले कल होगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|बिगेस्ट लूजरकॉन्टेस्ट सीजन टू का ग्रैंड फिनाले 14 फरवरी को आइरियो वाटर फ्रंट में मैजिक हेल्थ प्वाइंट की ओर से आयोजित किया जाएगा। 35 दिन का कॉन्टेस्ट 11 जनवरी को शुरू हुआ था। विजेता को आईफोन 6 एस और हायर की एलईडी इनाम के रूप में दिए जाएगी। इस कॉन्टेस्ट में बूट कैंप, सरकूइट ट्रेनिंग, फंक्शनल ट्रेनिंग, पावर योग, किक बॉक्सिंग, जूम्बा, भंगड़ा, एरोबिक्स की क्लास के साथ वजन को कम कराया गया। आउटडोर एक्टिविटीज में बिग बॉस हाउस और रोडिज जैसे टास्क दिए जाएंगे। छह किलोमीटर की मैराथन भी कराई गई। फुटबॉल और बास्केटबॉल मैच और मेडिटेशन कैंप भी लगाया गया। साथ ही बैलेंस डाइट प्लान भी दिया गया, ताकि प्रतिभागी कसरत और डाइट की मदद से वजन कम कर पाएं।

मैजिक हेल्थ प्वाइंट के डायरेक्ट संजीव खुराना ने बताया कि ग्रैंड फिनाले में चीफ गेस्ट डॉ. एसपी छाबड़ा दिल्ली से (ही एंड शी हेल्थ केयर के मालिक) और मनीश (मेडिटेशन गुरु) चंडीगढ़ से आएंगे। सभी मेंबर एक साथ भंगड़ा, रैंप शो, बॉलीवुड डांस परफॉर्म करेंगे। फिटनेस इंस्पेक्टर क्रिश शर्मा ने बताया कि इवेंट में 5 से 18 किलो तक वजन कम किया गया। शो में एंट्री इन्विटेशन से होगी।

खबरें और भी हैं...