पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • 94 किलो था वजन, पांच महीनों में 21 किलो घटा सीएपीएफ एग्जाम में देशभर में लिया 21वां रैंक

94 किलो था वजन, पांच महीनों में 21 किलो घटा सीएपीएफ एग्जाम में देशभर में लिया 21वां रैंक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{‘सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) एग्जाम में रवि गुप्ता ने किया शहर का नाम रोशन

एजुकेशनरिपोर्टर|लुधियाना

यूनियनपब्लिक सर्विस कमिशन (यूपीएससी) के एग्जाम में पहली बार फेल हुआ तो 1 महीने तक पढ़ाई करने का मन नहीं किया। क्योंकि मेहनत बहुत ज्यादा की थी। लेकिन पेरेंट्स ने हार को भूल कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 2015 में ही मुझे सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स(सीएपीएफ) टेस्ट के बारे में जानकारी हुई। तैयारी करनी शुरू की। असिस्टेंट कमांडेंट का टेस्ट तो क्लियर हो गया लेकिन एग्जाम के अनुसार शरीर का भार सही नहीं था। 5 महीनों में जिमिंग और रनिंग कर 21 किलो का भार कम किया। इसके बाद मेडिकल एग्जाम में भी पास हो गया। आज रिजल्ट आने पर 21 वां स्थान लिया तो बहुत खुशी हुई।’ ये कहना था सीएपीएफ एग्जाम में सफल होने वाले रवि गुप्ता का। आई ब्लॉक बीआरएस नगर के निवासी रवि ने बिट्स पिलानी से बीटेक की। तीसरे साल में यूपीएससी के लिए तैयारी करनी शुरू की। रवि ने बताया कि उसके पिता परवीन गुप्ता फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया मे मैनेजर हैं। वहीं मम्मी बृज बाला हाउसवाइफ हैं।

ओटोमोबाइल में था इंट्रेस्ट : रविने बताया कि उसे ओटो मोबाइल में इंटरेस्ट था इसलिए उसने बीटेक करने की सोची। यूपीएससी में वो इसलिए जाना चाहता है क्योंकि लोगों की सेवा करना उसका जुनून है। टेस्ट के लिए वो कोचिंग के अलावा 10-12 घंटे की पढ़ाई करत रहे हैं। रवि ने बताया कि अभी वो आईएएस एग्जाम के मेन रिजल्ट का भी इंतजार कर रहे हैं। अगर वो क्लियर हो जाता है तो वो आईएएस को प्रेफरेंस देंगे। इस टेस्ट के लिए साल में डेढ़ लाख स्टूडेंट्स अप्लाई करते हैं। उनमें से 240 स्टूडेंट ही कामयाब हो सके हैं। रवि ने बताया कि उसे ट्रैवलिंग और फोटोग्राफी का शौक है। रवि ने सीएपीएफ पब्लिक स्कूल, डीएवी बीआरएस नगर और सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल सराभा नगर से अपनी बारहवीं तक की पढ़ाई की है।

रवि ने डीएवी बीआरएस नगर और सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल सराभा नगर से पढ़ाई की है।

खबरें और भी हैं...