सड़क बनाने को निगम की ओर से गिराई बजरी से टूटे दुकान के शीशे
@निगम मुलाजिमोंसे कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं की गई कोई कार्रवाई
क्राइम रिपोर्टर। लुधियाना
सुभानीबिल्डिंग स्थित शाहपुर रोड बनाने के लिए निगम द्वारा गिराई बजरी से एक दुकान के शीशे टूट गए। दुकान मालिक ने इस संबंध में निगम को शिकायत दी है। दुकान के मालिक अरूण कुमार मन्नू ने बताया कि उनकी शाहपुर रोड पर राज फुट प्वाइंट के नाम से दुकान है। कुछ दिन पहले नगर निगम ने रोड बनाने के लिए बजरी गिरवाई थी, लेकिन बाद में सारी बजरी सड़क पर बिखर गई। इस कारण लोग उससे फिसल कर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। अरूण ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में निगम मुलाजिमों से भी कहा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वीरवार की शाम को एक कार चालक सड़क से गुजरा तो बजरी टायर से उछल कर उनकी दुकान में शीशों में जा लगी और वे टूट गए।
बजरी टकराने से टूटे शीशे दिखाते दुकानदार अरूण और अन्य। फोटो: भास्कर