पानी बिल बिजली खपत मेंे जोड़ने से दुखी कारोबारी देंगे धरना
@17 फरवरीको नगर निगम जोन-सी के बाहर दिया जाएगा धरना
@सभीकारोबारियोंने एकस्वर से कहा-नादरशाही फरमान करेंगे सरकार को सत्ताहीन
दविंदर डीके। लुधियाना
पानीके बिलों को बिजली की खपत के साथ जोड़ने के नादरशाही फरमान से दुखी कारोबारी 17 फरवरी को नगर निगम जोन-सी के बाहर धरना देंगे। ये जानकारी जनता नगर स्माॅल स्केल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट जसविंदर सिंह ठुकराल ने एसोसिएशन की मीटिंग में प्रस्ताव पारित करने के बाद दी। उन्होंने बताया कि फरमान वापस लेने के लिए सरकार को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया था पर उसे पंजाब सरकार और नगर निगम ने गंभीरता से नहीं लिया, बल्कि निगम ने इस काले कानून को पारित करने के लिए 18 फरवरी को हाउस की मीटिंग बुला ली है।
ठुकराल ने कहा कि अपने आप को इंडस्ट्री का हितैषी बताने वाली अआली-भाजपा सरकार का ऐसा कानून लागू करने पर असली चेहरा सामने गया है। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि ऐसे नादरशाही फरमान सरकार को सत्ताहीन कर देंगे। उन्होंने बताया, चंडीगढ़ में बैठी सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने और धरने को कामयाब बनाने के लिए सभी इंडस्ट्रियल एसोसिएशंस से संपर्क किया जा रहा है। हाउस में इस काले कानून को पारित करने के लिए भी सभी कौंसलर से भी अपील करेंगे।
इस दौरान आजाद यूथ क्लब प्रेसिडेंट मुखतियार सिंह, गुरु नानक सेवादल के प्रेसिडेंट वरिंदर बिरदी, राजपूत सभा के प्रेसिडेंट परमिंदर सिंह हैप्पी, रामगढ़िया वेल्फेयर क्लब के प्रेसिडेंट कुलदीप सिंह संधू, डाबा रोड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुखवंत सिंह खालसा आदि ने अपने मेंबर्स धरने में लाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह जीएस, करम सिंह मठारू, सविंदर सिंह हूं जन, वलायती राम दुर्गा, गुरदीप सिंह गरचा, दर्शन सिंह, चरणजीत सिंह सिद्धू, मुखत्यार सिंह, सुरिंदर सिंह ठुकराल, पवन कुमार ढंड, बलवीर सिंह राजा, स्वर्ण सिंह मक्कड़, सुमेश कुमार कोछड़, संजीव कुमार, सोनी दुर्गा, राजेश कुमार, प्रदीप सिंह शेरगिल, प्रगट सिंह पन्नू, बाबू सिंह, अमरीक सिंह, विक्की दुर्गा, रजनीश खुल्लर आदि मौजूद थे।
मीटिंग के दौरान जनता नगर स्माॅल स्केल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट जसविंदर सिंह ठुकराल और अन्य।