पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • भास्कर अॉफिस में फ्री कंप्यूटर एजुकेशन का 13वां बैच पूरा

भास्कर अॉफिस में फ्री कंप्यूटर एजुकेशन का 13वां बैच पूरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिकभास्कर ऑफिस में शुरू किए गए फ्री कंप्यूटर एजुकेशन के 15 दिवसीय 13वें बैच का समापन ţशनिवार को किया गया। सीनियर सिटीजंस ने इस पहल को खूब सराहा है।

इस दौरान कंप्यूटर एजुकेशन ले रहे सीनियर सिटिजंस और हाउस वाइफ्स ने भास्कर ऑफिस में हासिल की कंप्यूटर एजुकेशन को लेकर अपने-अपने विचार सांझे किए। इस मौके पर कंप्यूटर एजुकेशन हासिल करने वाले सभी सीनियर सिटिजंस और हाउस वाइफ्स को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया भी गया।

कंप्यूटर एजुकेशन लेने वाले बैच के मेंबर दिलबाग सिंह ने बताया कि पहले हम बच्चों से कंप्यूटर सीखने की बात करते थे तो वे कहते थे कि रहने दें आप को कुछ समझ नहीं आएगा। हाउस वाइफ रीटा वर्मा ने बताया िक पहले जब मैं कंप्यूटर को हाथ लगाती थी तो ऐसा लगता था कि कहीं कंप्यूटर खराब हो जाए और किसी को गलत मैसेज चला जाए। अब मुझे कंप्यूटर चलाना गया है और फेसबुक और गूगल भी चला लेती हूं। कीमती लाल सचदेवा ने कहा आज के दौर में कंप्यूटर जीवन में एक बहुत जरूरी चीज है और मैं चाहता हूं कि कंप्यूटर को सीखना मैं आगे भी जारी रख सकूं। पवन कुमार ढांडा ने कहा कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं कंप्यूटर सीखूंगा और आज सीखने के बाद अच्छा लग रहा है। मैं इसके लिए दैनिक भास्कर का धन्यवाद करता हूं। सतीश चंदर सूद ने कहा कि अब मैं युवा पीढ़ी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकता हूं। मुझे ईमेल और इंटरनेट चलाना गया है जिससे कि मैं नए दौर के साथ पंख लगाकर उड़ सकता हूं।

वहीं भजन लाल ने कहा, आज जैसा कि हम सबको पता है कि हमारा शहर स्मार्ट सिटी में लिस्टेड हो चुका है तो ऐसे में दैनिक भास्कर ने सीनियर सिटिजंस और हाउस वाइफ्स को भी स्मार्ट बनाना शुरू कर दिया है। उधर, कर्नल उपेंदर कुमार ने कहा कि आज की तारीख में कंप्यूटर सीखना एक आत्मविश्वास को बढ़ाना है।

दैिनक भास्कर की ओर से लोगों को कंप्यूटर के बारे में अवेयर करने के िलए पूरे साल ऐसे ही फ्री कोर्स जारी रखे जाएंगे। नए बैच में रजिस्ट्रेशन करवाने के िलए 8699336603 पर या दैनिक भास्कर के ऑफिस 519-डी, नजदीक एमबीडी मॉल, फिरोजपुर रोड, लुिधयाना पर संपर्क कर सकते हैं।

फिरोजपुर रोड स्थित दैनिक भास्कर ऑफिस में कंप्यूटर एजुकेशन हासिल करने के बाद अपने सर्टिफिकेट्स के साथ सीनियर सिटीजंस और हाउस वाइफ्स।

खबरें और भी हैं...