आरएस मॉडल में पुरस्कार वितरण समारोह कराया
लुधियाना|शास्त्री नगरस्थित आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल मोहन लाल कालड़ा और आशा पाहूजा बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्जवलन से की गई और बच्चों ने सरस्वती वंदना भी की। कुमारी नैंसी और कुमारी कविता ने विधिवत मंच संचालन किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी ऐसा कार्यक्रम पेश किया कि सबकों मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य और उपप्रधानाचार्य द्वारा उन बच्चों को पुरस्कार दिए गए जिन्होंने बार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक लेकर स्थान प्राप्त किया था।