शशि अरोड़ा बनीं एएस काॅलेज फाॅर वुमन एलुमनी एसो. की प्रधान
लुधियाना/खन्ना |खन्ना केस्थानीय एएस काॅलेज फाॅर वुमन में काॅलेज की एलुमनी एसो. की सालाना मीटिंग आयोजित की गई। काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ. मीनू शर्मा की अध्यक्षता और अध्यापकों में डाॅ. करूणा अरोडा़, अरविन्दर कौर, पुनीत सोढी, डाॅ. सुषमा सिगला, डाॅ. नयना शर्मा, डाॅ. रजनी छाबड़ा की उपस्थिति मे एलुमनी के 200 सदस्यो का चुनाव करवाया गया। जिसमे अध्यक्ष शशि अरोड़ा बनी, अन्य पदों में उपाध्यक्ष सुभाष जोशी, सचिव पूजा गाोयल और संयुक्त सचिव अनीशा चुनी गई। 20 अन्य कार्यकारी सदस्य चुने गए। डाॅ. मीनू शर्मा ने पदासीन मैंबरों का स्वागत किया उन्हेंे काॅलेज के लिए अपनी सेंवाए प्रदान करने को कहा। इस मौके पर एएस हाई स्कूल ट्रस्ट एवं मैनेजमैंट सोसाइटी के अध्यक्ष परमजीत सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष संजीव धमीजा, महासचिव राजेश कुमार डाली, अजय सूद सचिव ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।