स्कूलों में बच्चों ने डांस, गीतों के साथ बसंत ऋतु के आने की मनाई खुशी
शहरभर के स्कूलों में बसंत पंचमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने मां सरस्वती का आशीर्वाद का आशीर्वाद हासिल किया। बच्चों को इस त्योहार की महत्ता के बारे में जानकारी देने के साथ ही विभिन्न तरह की कल्चरल एक्टिविटीज का आयोजन किया गया। बच्चे पीले कपड़ों में सज कर स्कूल पहुंचे। बच्चों ने पतंगबाजी में हिस्सा लेने के साथ ही डांस और गानों का भी लुत्फ उठाया। सर्दियों का मौसम के जाने और बसंत ऋतु के आने की खुशी मनाई।