कल्चरल और स्पोर्ट्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित
बीआरएस नगर स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन फंक्शन
एजुकेशनरिपोर्टर| लुधियाना
बीआरएस नगर स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन फंक्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉरपोरेशन कमिश्नर जीके सिंह धालीवाल ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत प्रेयर डांस से की गई। गुरु का आर्शीर्वाद लेने के बाद स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट्स और ट्रॉफी बांटी गई। पढ़ाई, कल्चरल और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
जीके सिंह ने बच्चों को इसी तरह मेहनत करने और ईमानदारी से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के डायरेक्टर फादर जॉन और प्रिंसिपल सिस्टर क्रिस्टो ने टीचर्स की मेहनत की सराहना की। उन्होंने टीचर्स को बच्चों को मेहनत करने और अपने गोल की पहचान करवाने के लिए प्रेरित किया।
स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट्स और ट्रॉफियां बांटी गईं।