पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • संक्रांति पर शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर में सजाया गया कीर्तन दरबार

संक्रांति पर शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर में सजाया गया कीर्तन दरबार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
@शोभायात्रा मेंकिए जाएंगे व्यापक प्रबंध: जिंदरपाल दड़ौच

सिटी रिपोर्टर। लुधियाना

बस्तीजोधेवाल में शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर प्रबंधक सभा की तरफ से संक्राति के उपलक्ष्य में मंदिर में कीर्तन दरबार सजाया गया। इलाके के सैकड़ों लोग कीर्तन में पहुंचे। दरबार में श्री गुरु रविदास महाराज जी की पवित्र बाणी का उच्चारण किया गया तथा गुरु महाराज जी के बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रधान जिंदरपाल पाल दड़ौच ने कहा कि गुरु महाराज जी ने अपने जीवन काल में लोगों को जाति पाति के भेदभाव को मिटाकर अपने जीवन को सत्कर्मों में लगाने के लिए उपदेश दिया। 20 फ़रवरी को श्री गुरु महाराज जी के प्रकट दिवस पर निकाली जा रही शोभायात्रा आलौकिक होगी।

इस मौके पर चेयरमैन मेजर सिंह शिंहमार,सीनियर उप प्रधान रामजीत सूद, जनरल सेक्रेटरी नरिंदर राय बिट्टू, प्रचार सेक्रेटरी परमजीत चुंबर, दर्शन लाल गनगड़, दिलबाग सिंह बंगा, सुखा राम लाखा, रमेश रसीला, मशीनरी कार्यकर्ता रमनजीत लाली, पार्षद हंसराज, तरसेम जिम्मी मास्टर, गुलशन पोल, सोहन लाल गनगड़, धर्मपाल, चमन लाल, सुखदेव महे, सिंगारा राम सूद आदि उपस्थित हुए।

मंदिर में आयोजित कीर्तन दरबार में श्रवण करती संगत। फोटो: भास्कर

खबरें और भी हैं...