पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • साईं धाम में मूर्ति स्थापना को लेकर दिए निमंत्रण

साईं धाम में मूर्ति स्थापना को लेकर दिए निमंत्रण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
@नवनिर्मित साईंद्वारका माई धाम में 5 से 7 मार्च तक होगा समारोह

सिटी रिपोर्टर। लुधियाना

श्रीशिर्डी साईं सेवा समिति ललतों कलां पक्खोवाल रोड की ओर से नवनिर्मित साईं द्वारका माई धाम में मूर्ति स्थापना समारोह का आयोजन 5 से 7 मार्च तक किया जा रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर शहर की सभी राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को निमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में दर्शन कुमार गोयल, सरोज गोयल, दिनेश गोयल, रंजू गोयल, पलक को निमंत्रण पत्र दिए गए। इस मौके पर समिति के अनीश ढंड और अविनाश माटा ने बताया कि साईं द्वारका माई धाम में 5 से 7 मार्च तक मूर्ति स्थापना की जा रही है। इसमें 5 को प्रात: 9 बजे हवन पूजन, 6 को सायं 1 से 4 बजे तक डाॅ. वरिन्द्र भनोट (अंबाला वाले) की ओर से हरिनाम संर्कीतन और 7 मार्च को विशाल साईं संध्या सांय 6 बजे से साईं इच्छा तक होगी। इसमें सूफी ब्रदर्स हमसर हयात निजामी अपनी मधुर वाणी से साईं बाबा का गुणगान करेंगे।

उन्होंने बताया कि विशेष रूप से बाहर से आए कारीगरों द्वारा सुंदर सजावटी गेट बनाए जाएंगे जो कि देखने योग होंगे। पूरे मार्ग को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। इस मौके पर दीपक सिंगला, परमजीत कनौजिया, रजिन्द्र गोयल, कुलभूषण सहगल, दीपक सिंगल, राजिन्द्र गोयल, परमजीत कनौजिया, कुलभूषण सहगल, वरुण जैन आदि उपस्थित थे।

संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निमंत्रण पत्र देते धाम के आेहदेदार। फोटो: भास्कर

खबरें और भी हैं...