अभिनेता अमन वर्मा का स्वागत
लुधियाना गुड़मंडीमें अखिल भारतीय शिवसेना राष्ट्रवादी की तरफ से बॉलीवुड स्टार अमन वर्मा का स्वागत किया गया। इस मौके पर शिवसेना के राष्ट्रीय प्रधान सुनील तांगड़ी ने उन्हें सम्मानित किया। उनके साथ सेना के राेहित तांगड़ी, ऋषि निरवाण, राजू, मोनू शर्मा, हनी चोपड़ा, संदीप तांगड़ी, रिंकू, संदीप शर्मा, राकेश गुप्ता, मुनीष, रिंपी के अलावा अन्य भी मौजूद थे।