एकता समिति ने कराई सरस्वती पूजा
लुधियाना मुंडियांकलां, भामियां रोड स्थित रमनदीप कालोनी में एकता समिति ने चेयरमैन राजू महतो ने की अगुवाई में दूसरी विशाल श्री सरस्वती पूजा करवाई। श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर भी बांटा गया। पूजा समापन कर मां की मूर्ति सतलुज दरिया में विसर्जित की गई। पूजा में कैबिनेट मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों, वार्ड 12 पार्षद सुरजीत सिंह राय, भमियां खुर्द के प्रधान स्वर्ण सिंह समाज सेवक बाबा चमकौर सिंह मुंडियां मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। उनका समिति के वर्कर्स ने शील्ड भेंट कर विशेष सम्मान किया। इस दौरान महामाई का गुणगान नरेश चंचल लुधियाना वाले द्वारा किया गया। चंचल द्वारा पेश किए गए मनमोहक भजनों को सुन लोग झूमने को मजबूर हो गए। इस दौरान मनोज कुमार, संतोष चौधरी, अशोक कुमार, अनिल कुमार, भोला जेसवाल, रमन मंडल, सोनू चौधरी, मनोज झा, वीरेंद्र कुमार, निरंजन चौधरी, संजय गुप्ता, सुलोचन, सुनील कुमार, गोबिंद कुमार, सुरजीत कुमार, अमरदीप सिंह, बलजीत, जय प्रकाश, उमेश नायक, राजेश मंडल, वंश कुमार, पंकज नायक, सतपाल, विजय कुमार, रवि शर्मा, उमेश यादव, बबलू यादव आदि उपस्थित रहे।