मां बगलामुखी महायज्ञ में भक्तों ने हाजिरी लगा लिया आशीर्वाद
@महायज्ञ नेलोगों के जीवन को परिवर्तित कर विकास का मार्ग दिखाया: सत्यानाथ जी
सिटी रिपोर्टर। लुधियाना
मांबगलामुखी धाम पक्खोवाल रोड सिंगला एन्कलेव में मंहत योगी सत्यानाथ जी महाराज की अध्यक्षता में हो रहे 156 घंटे के अखंड यज्ञ में भक्तों ने विधिवत मंत्रोच्चारण कर आहुतियां डालीं। सत्यानाथ जी महाराज ने कहा कि इस महायज्ञ ने लोगों के जीवन को परिवर्तित कर विकास का मार्ग दिखाया है। जो उनके जीवन को अाध्यात्मिक एवं स्वस्थ बनाने में सहयोगी रहेगा। यज्ञ के माध्यम से सब कार्य सिद्ध होंगे और सब कष्टों का निवारण होगा। आज भी भक्तों की लंबी कतारें इस महायज्ञ में आहुतियां डालने के लिए धाम में लगी रहीं।
मुख्य सेवक प्रवीण चौधरी अनुराग अरोड़ा और नरिंदर गुप्ता ने महायज्ञ को देश के विभिन्न भागों में पहुंचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि मां बगलामुखी की कृपा से वे अपने प्रयास जारी रखेंगे। इस अवसर पर प्रवीण चौधरी, अनुराग अरोड़ा और नरिंदर गुप्ता ने सब शहरवासियों और धार्मिक, राजनीतिक संगठनों के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा सबके सहयोग के लिए वे सदा ऋणि रहेंगे। मनजीत छतवाल की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि धाम के कार्यों में जो इन्होंने सहयोग दिया है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इस अवसर पर श्रीराम शरणम आश्रम किचलू नगर के श्रद्धेय नरेश सोनी धाम में पहुंचे और यज्ञ में आहुतियां डाल मां का आशीर्वाद लिया। भैणी साहिब के प्रमुख महाराज उदय सिंह यज्ञ की सफलता का आशीर्वाद देने और मां बगलामुखी का आशीर्वाद लेने धाम में पहुचे। बाला जी मंदिर जोशी नगर के मेंबर्स भी धाम में पहुंचे और यज्ञ में आहुतियां डालीं। सेवकों की ओर से सभी को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मां का अटूट लंगर 24 घंटे चलता रहा।
मां बगलामुखी धाम में मां का आशीर्वाद लेते हुए मां के भक्त। फोटो: भास्कर