गुरुद्वारा साहिबजादा जोरावर सिंह में श्रद्धा और सत्कार से मनाया गया संक्रांति का दिन
लुधियाना गुरुद्वारासाहिबजादा जोरावर सिंह दुगार्पुरी हैबोवाल कलां में संगत के सहयोग से संक्रांति का दिन बड़ी श्रद्धा और सत्कार से मनाया गया। इसमें सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। श्री सेवा सुखमनी सोसाइटी की और से गुरुबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरमुख सिंह और जरनल सेक्रेटरी गुरप्रीत सिंह भिंडर ने संक्रांति की महत्ता बताई और सोसाइटी की ओर से दी जाने वाली सेवा, सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस धार्मिक समागम में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी बलजिंदर सिंह, संतोख सिंह सैणी, अजैब सिंह, प्रभजीत सिंह, निर्मल सिंह ढिल्लों, मनजीत सिंह भोला, गुरमीत कौर, परमजीत कौर भाटिया, संतोष कौर, गुरविंदर कौर, परमजीत कौर आदि मौजूद थे।