गुरु अमर पुण्य स्मृति महोत्सव आज
लुधियाना रूपामिस्त्री गली जैन स्थानक श्रुताचार्य पूज्य प्रवर्तक गुरुदेव अमर मुनि महाराज सार की पावन पुण्य स्मृति 14 फरवरी को एसएस जैन बिरादरी के सहयोग से मनाई जाएगी। ‘गुरु अमर इंटरनेशनल वेल्फेयर फाउंडेशन’ के महामंत्री गिरधारी लाल जैन ने बताया कि उत्तर भारतीय प्रवर्तक सुमन मुनि, लौह पुरुष महाश्रमण आेम मुनि, सुमंत भद्र, युवा प्रेरक विज्ञान मुनि के पावन सान्निध्य में सामूहिक जाप और गुणगान सभा की जाएगी। इसमें आगम ज्ञाता महाश्रमणी प्रमिला, सरलात्मा, सुव्रता आदि संत साध्वियां पूज्य गुरुदेव के जीवन पर प्रकाश डालते श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। वहीं प्रार्थना की पुस्तक का भी लोकार्पण करने के साथ जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी जाएगी। जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण होगा। भक्तों के लिए विशाल भंडारा भी लगेगा।