पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • अंबेडकर जयंती समारोह लुधियाना में, कैप्टन आएंगे

अंबेडकर जयंती समारोह लुधियाना में, कैप्टन आएंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संविधाननिर्माता डॉ.बीआर अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आेर से राज्य स्तरीय समारोह 15 और 16 फरवरी को लुधियाना में होना है। सेलिब्रेशन कमेटी के चेयरमैन के तौर पर कांग्रेस प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह इस मौके पर खास मेहमान रहेंगे। जबकि कमेटी के कन्वीनर बतौर कांग्रेस के एससी डिपार्टमेंट के स्टेट चेयरमैन डॉ.राजकुमार चब्बेवाल समारोह की कमान संभालेंगे। इस समारोह की तैयारी मीटिंग का दौर जारी है।

इसी सिलसिले में सूबे का दौरा कर रहे डॉ.राजकुमार ने बताया कि इस समारोह में प्रदेश की दलित और पिछड़ी जातियों से संबंधित सभी संस्थाआें के नुमाइंदे हिस्सा लेंगे। दो दिवसीय समारोह के दौरान दलित और पिछड़ समाज के मौजूदा हालात पर गहन चर्चा होगी। जिसमें बताया जाएगा कि डॉ.अंबेडकर द्वारा दलितों को दिलाए अधिकारों की मजबूती के लिए क्या करने की जरूरत है। इस मौके पर उन सभी दलित और पिछड़े प्रतिनिधियों को न्यौता दिया गया है, जो पंचायत, समिति और जिला परिषद और नगर कौंसिल निगम के चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के ओहदेदारों की राज्य स्तरीय तैयारी मीटिंग के दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दलित-पिछड़े समाज के जिन प्रतिनिधियों से संपर्क नहीं हो सका है और वे समारोह में आने के इच्छुक हैं तो कांग्रेस स्टेट कमेटी और एससी डिपार्टमेंट से तालमेल कर सकते हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि डॉ.अंबेडकर के सपनों के भारत का निर्माण करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। मौजूदा समय कुछ साजिश रचने वाले तत्व दलित समाज में फूट डालने में लगे हैं, उनके मनसूबों को एकजुटता से असफल करना होगा। तभी दलित भाईचारे के पूर्ण उत्थान का कल्पना कर सकते हैं। इस राज्य स्तरीय समारोह का मुख्य मकसद दलित भाईचारे की एकता को मजबूत करना ही है।

इस मौके पर एससी डिपार्टमेंट के स्टेट को-चेयरमैन जंग बहादुर, वाइस चेयरमैन चौधरी रविंदर के. रोजी, राजिंदर कौर मिमसा, राजेश रिंकू परमजीत कौर की खास मौजूदगी रही। इनके अलावा कन्वीनर रमेश जिम्मी बराड़, हुसन लाल, राजविंदर सिंह बल्लोमाजरा, दर्शन सिंह सहोता, पवन कुमार, एकता भगत, कुलवंत सिंह, हरबंस सिंह राजू सहोता, कार्यकारिणी सदस्य सर्बजीत सिंह, अजीत भंगानी, अवतार सिंह साहरी अजमेर सिंह ढोलन, जिला चेयरमैन करतिंदरपाल सिंह लुधियाना रुरल, चेतन प्रकाश लुधियाना अर्बन, मोहिंदर सिंह मल्ल होशियारपुर, मनीष भगत अमृतसर, सोखी राम नवांशहर, जगसीर सिंह बठिंडा, जोगिंदरपाल सिंह पठानकोट और अजीत पाल सिंह रोपड़ भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...