लुिधयाना- राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते पंजाब के सर्राफा बाजार आज बंद रहेंगे
वित्त मंत्रालय की तरफ से दो लाख रुपए ज्यूलरी की खरीद पर ग्राहक का पैन कार्ड नंबर जरूरी करने की शर्त के विरोध में जीजेएफ की तरफ से राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय हड़ताल के आह्वान पर बुधवार को पंजाब ज्यूलर्ज एसोसिएशन एवं स्वर्णकार संघ और लुधियाना ज्यूलर्ज एसोसिएशन से जुड़े सर्राफा बाजार बंद रहेंगे। यह जानकारी लुधियाना ज्यूलर्ज एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सीकरी, महासचिव मनोज ढांडा, संरक्षक मंगत राय जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप मित्तल ने बताया कि सभी संगठनों ने बंद में शामिल होकर पूरा दिन कारोबार बंद रखने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के जनविरोधी फैसले के विरोध में चेतावनी के तौर पर देशभर में सर्राफा कारोबार बंद रहेगा। अगर फिर भी केंद्र सरकार नींद से जागी तो एसोसिएशन सख्त कदम उठाने को मजबूर होगी।