लुधियाना। पेरेंट्स एसोसिएशन लुधियाना का धरना नौ दिनों तक जारी रहने के बाद रहने मंगलवार को समाप्त हो गया। प्रशासन की ओर से एसडीएम (ईस्ट) परमजीत सिंह और बीजेपी डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट प्रवीण बांसल पहुंचे।
उन्होंने पेरेंट्स कोे प्रशासन को 29 फरवरी तक उनकी मीटिंग एजुकेशन मिनिस्टर और शिक्षा के उच्च अधिकारियों से करवाने के लिए कहा है। साथ ही एचआरडी मिनिस्टर स्मृति ईरानी से भी मुलाकात करवाने की बात कही।