फव्वारा चौक में देसी पिस्तौल लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार
लुधियाना। फव्वाराचौक इलाके में इललीगल पिस्तौल लेकर घूम रहे दो युवकों को थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से दो इललीगल पिस्तौल 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ आर्म एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी अय्याली कलां का रहने वाला मनप्रीत सिंह और दूसरा बरनाला के गांव गहिल का रहने वाला लखवीर सिंह है। आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। सब इंस्पेक्टर राजेश ठाकुर ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी ने खालसा काॅलेज फॉर वुमन रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। नाके पर पुलिस को देखकर दोनों आरोपियों ने पीछे मुड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें पीछा कर रोक लिया। तलाशी के दौरान आरोपी मनप्रीत से देसी पिस्तौल 7 जिंदा कारतूस और आरोपी लखवीर सिंह से पिस्तौल 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस को शक है कि आरोपी पॉश इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे थे। आरोपी से पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किस से असलहा खरीद कर लाए थे और किसको सप्लाई करना था। आरोपी ने किस वारदात को अंजाम देना था। आरोपी लखवीर सिंह गांव इसेवाल में बिजली की दुकान करता है और दूसरा आरोपी इसी गांव में दूध की डेयरी का काम करता है। काफी समय से दोनों की दोस्ती है। आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि उनके साथियों को लेकर पता लगाया जा रहा है।
आरोपियों से दो पिस्तौल, 11 जिंदा कारतूस बरामद