पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • रिवॉल्वर के बल पर फैक्टरी वर्कर से लूटे 50 हजार रुपए

रिवॉल्वर के बल पर फैक्टरी वर्कर से लूटे 50 हजार रुपए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिलरोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से फैक्टरी की पेमेंट लेकर बाहर निकले वर्कर को दो लुटेरों ने रिवॉल्वर दिखा कर लूट लिया। लुटेरे वर्कर से 50 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। वर्कर का नाम प्रकाश है, वह गिल रोड स्थित ए-वन इंडस्ट्री में 4 साल से नौकरी कर रहा है। प्रकाश ने फैक्टरी मालिक जसविंदर सिंह और पुलिस को लूट की जानकारी दी। मौके पर पहुंची थाना शिमलापुरी पुलिस ने बैंक आस-पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की है। हालांकि देर रात तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था, पुलिस अभी मामले को शकी बता रही है।

प्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर फैक्टरी की पेमेंट बैंक में जमा करवाने और निकलवाने जाता है। मंगलवार को मालिक ने उसे 50 हजार रुपए लेने भेजा था। वह बैंक पहुंचा तो उसे दो लड़के मिले, जिन्होंने उसे वाउचर भरने के लिए कहा। उसने लड़कों का वाउचर भर दिया और उसके बाद फैक्टरी की पेमेंट निकलवा ली। रुपए लेकर वह बैंक से बाहर आने लगा तो लड़कों ने दोबारा उसके पास आकर कहा कि पहला वाउचर गलत भरा गया है, वह दोबारा भर दे। लेकिन वह लड़कों को मना कर बैंक से बाहर गया। अभी वह बाइक स्टार्ट कर मुड़ा था कि दोनों लड़कों ने उसके आगे अपना बाइक लगा कर रोक लिया। बाइक पर पीछे बैठा लड़का नीचे उतरा और उसे थप्पड़ मार कर उसके सिर पर रिवॉल्वर लगा दिया। दूसरे लड़के ने उससे नकदी छीन ली और उसे धक्का देकर दोनों फरार हो गए। इसके बाद उसने मालिक और पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में थाना शिमलापुरी एसएचओ गुरबचण सिंह ने बताया कि मामला अभी शकी लग रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

गिल रोड पर हुई लूट की पुलिस मुलाजिमों को जानकारी देता फैक्टरी वर्कर।

{गिल रोड पर पीएनबी से पेमेंट ले बाहर निकले वर्कर को बाइक सवारों ने लूटा

खबरें और भी हैं...