पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • िहंदू संगठन रोष मार्च निकाल पुलिस कमिश्नर से मांगेंगे जवाब

िहंदू संगठन रोष मार्च निकाल पुलिस कमिश्नर से मांगेंगे जवाब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िहंदू संगठन रोष मार्च निकाल पुलिस कमिश्नर से मांगेंगे जवाब

लुधियाना|हिंदू संगठनोंके कार्यकर्ता पिछले दिनों हुए हिंदू समाज के लोगों पर हुए हमलों के आरोपियों को िगरफ्तार करने के विरोध में 10 मार्च को रोष मार्च निकाल पुलिस कमिश्नर से जवाब मांगेगे।

शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन ने बताया कि हिन्दू समाज के लोगों को निशाना बना हमले किए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने हमलावरों को काबू करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिस कारण आरोपी आजाद घूम रहे हैं। उन्होंने कहा की हिंदू समाज की अनदेखी की जा रही है। टंडन ने कहा कि हिंदू समाज की अनदेखी रोकने और हिंदू समाज को सुरक्षा दिलवाने के लिए हिन्दू संगठन एक मंच पर एकजुट होकर रोष मार्च निकालेंगे। इस मौके पर जिला प्रभारी राकेश कपूर, नितीश नारंग, पंजाब प्रभारी अमित कौंडल, अश्वनी चोपड़ा, भानू प्रताप, राकेश अरोड़ा, शक्ति डाबी, प्रिंस शर्मा, सन्नी कालिया, राजेश बेदी, वरिंदर बेदी, विनोद शर्मा, रवि सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...