इंक्रोचमेंट कमेटी मीटिंग में नहीं पहुंचे आला अफसर, एनजीओ ने किया बायकॉट
लुधियाना|इंक्रोचमेंट कमेटीमीटिंग में निगम का कोई आला अफसर नहीं पहुंचा। इसे देखते हुए इंक्रोचमेंट कमेटी में शामिल एनजीओ मीटिंग का बॉयकाट कर हॉल से बाहर निकल आई। निगम अफसरों के इस रवैये को देखते नारेबाजी की। इसके बाद असिस्टेंट चीफ टाउन प्लानर बलकार बराड़ को मेमोरेंडम देकर 17 फरवरी को निगम जोन डी दफ्तर के सामने निगम कमिश्नर का पुतला फूंकने का एेलान किया गया।
एनजीओ दर्शन अरोड़ा और रोहित सभ्रवाल ने बताया कि शहर में इंक्रोचमेंट को लेकर हर महीने एनजीओ के साथ मीटिंग की जाती है। इसमें हर बार शहर में इंक्रोचमेंट को लेकर केवल चर्चा होती है। लेकिन बिल्डिंग ब्रांच के अफसर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हंै। इसका नतीजा है कि इंक्रोचमेंट के चलते पब्लिक परेशानी झेल रही है। मंगलवार सुबह इंक्रोचमेंट कमेटी की मीटिंग रखी गई, लेकिन निगम की तरफ से केवल एसीटीपी बलकार बराड़ अपनी टीम के साथ मौजूद थे। इसके अलावा कोई अन्य अफसर नहीं पहुंचा। इस मौके पर जेएस बराड़, जसवंत जीरख, दर्शन अरोड़ा, प्राण नाथ भाटिया, करणदीप सिंह कैरों मौजूद थे।
निगम डी जोन में मंगलवार को अफसरों के साथ मीटिंग करते एनजीओ के मेंबर।