शिवसेना नेता पर हुए हमले की जांच को बने एसआईटी : डंग
लुधियाना|श्री हिंदून्याय पीठ ने मुख्य प्रवक्ता प्रवीण डंग की अगुवाई में मीटिंग का आयोजन मुख्य ऑफिस बसंत नगर में किया। इस दौरान फैसला लिया गया कि आरएसएस शाखा और शिवसेना नेता अमित अरोड़ा पर हुए हमले को लेकर बुधवार को पुलिस प्रशासन को मेमोरंडम दिया जाएगा। यह मांग भी की जाएगी कि मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई जाए। मीटिंग में विधान परिषद सदस्य चंद्रकांत चड्ढा, भूपिंदर बंगा, अवनीश मित्तल, सितंबर सिंह, गौरव राज और प्रिंस पांडे मुख्य तौर पर उपस्थित हुए।
ओहदेदारों ने कहा कि पिछले दिनों हिंदू नेताओं पर हुए हमलों को लेकर समाज में रोष है। पुलिस प्रशासन को जल्द ही इस बारे में उचित कदम उठाने चाहिएं। इसमें शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। मीटिंग में ऐलान किया गया कि पीठ की तरफ से देशभक्तों को समर्पित शोभायात्रा जून में निकाली जाएगी। इससे अशांति फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके और शहीदों के परिवारों को सुकून मिल सके। इस मौके पर जगजीत मानक, पवन सोढ़ी, गुरविंदर छतवाल, योगेश धीमान, अभि छाबड़ा, सुरेश कौशिक, डॉ. गगन शर्मा, पंकज यादव, दीपक घई, विनोद कुमार, राकेश गुप्ता, अतुल अरोड़ा, गुलशन कुमार मौजूद थे।