पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • पीएयू पेंशनरों को नहीं मिला बकाया एलटीए तो मार्च से करेंगे आंदोलन

पीएयू पेंशनरों को नहीं मिला बकाया एलटीए तो मार्च से करेंगे आंदोलन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबएग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के रिटायर हो चुके इंप्लाइज पिछले साल जुलाई से बकाया लीव ट्रेवल्स एलाउंस (एलटीए) मिलने से रोष में हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मार्च तक बकाया भुगतान नहीं मिला तो आंदोलन शुरू कर देंगे। मंगलवार को यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट होम के ऑडिटोरियम में पीएयू रिटायरीज वेल्फेयर एसोसिएशन की जनरल बॉडी की मीटिंग में यह फैसला किया गया।

इस मौके पर यूनिवर्सिटी में इंप्लाइज यूनियन की नींव रखने वाले एनआरआई कॉमरेड रुप सिंह रूपा खास मेहमान थे। उन्होंने अपने संबोधन में इंप्लाइज यूनियन के इतिहास का हवाला देते हुए एसोसिएशन के ओहदेदारों को अपने हकों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए प्रेरित किया। एसोसिएशन के सरपरस्त चरण सिंह गुरम, चेयरमैन डीपी मौड़, प्रेसिडेंट जिलाराम बांसल और जनरल सेक्रेटरी सतीश सूद ने रिटायर हो चुके मुलाजिमों की समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बाबत एसोसिएशन द्वारा कई बार शिकायती पत्र भेजे जा चुके हैं। जबकि आरटीआई के जरिए मांगी गई जानकारी में भी पीएयू प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि बकाया एलटीए किन कारणों से रोका गया है। ऐसे हालात में इस मुद्दे पर आंदोलन के सिवाए अब कोई रास्ता नहीं बचेगा। जिसके लिए पीएयू प्रशासन जिम्मेदार होगा।

पीएयू के स्टूडेंट होम के ऑडिटोरियम में रिटायरीज वेल्फेयर एसोसिएशन की जनरल बॉडी की मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए।

पेंशनर मेले में एनआरआई, दूसरे सूबों के नुमाइंदे आएंगे

इसीमौके पर तय किया गया कि एसोसिएशन की आेर से 13 मार्च को यूनिवर्सिटी के पाल ऑडिटोरियम में सालाना पेंशनर मेला समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें यूनिवर्सिटी से रिटायर हो चुके वे तमाम इंप्लाइज फेमली सहित हिस्सा लेंगे, जो एसोसिएशन के मेंबर हैं। इनमें से चालीस से ज्यादा मेंबर दूसरे देशों में जा बसे हैं, जबकि सौ से ज्यादा दूसरे सूबों में रह रहे हैं।

खबरें और भी हैं...