पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • आपकी मदद से बच सकती है प्री मेच्योर बच्चे की िजंदगी

आपकी मदद से बच सकती है प्री-मेच्योर बच्चे की िजंदगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉडलटाउन स्थित दीप होस्पिटल में प्री-मेच्योर बच्चा जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। क्योंकि उसके पेरेंट्स उसका इलाज कराने में असमर्थ हैं, ऐसे में अगर दानी सज्जन मदद करने को आगे आएं तो बच्चे को नया जीवन मिल सकता है। निखिल नोबल ट्रस्ट फाउंडेशन के संस्थापक विनय सिंघल ने बच्चे को बचाने के लिए लोगों से आगे आने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ कालोनी निवासी जसपाल सिंह के प|ी मनजीत कौर ने 31 जनवरी को दीप हॉस्पिटल में प्री-मेच्योर बच्चे काे जन्म दिया था। प्री-मेच्योर और अंडरवेट होने के कारण उसके इलाज पर प्रति दिन 15 हजार रुपये खर्च हो रहा है। उसका पिता एक बूटीक पर नौकरी करता है, जिसके चलते वह इलाज कराने में असमर्थ है। डाक्टरों का कहना है कि इलाज से बच्चे को बचाना संभव है।

खबरें और भी हैं...