पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • इंटर क्लास योगा कंपीटिशन में यूकेजी के बच्चों ने किया ताड़ासन

इंटर क्लास योगा कंपीटिशन में यूकेजी के बच्चों ने किया ताड़ासन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना |मॉडल टाउनएक्सटेंशन स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल किंडरगार्टन विंग में योगा कंपीटिशन का आयोजन किया गया। बच्चों को योग की महत्ता के बारे में बताने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यूकेजी के बच्चों ने कंपीटिशन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों ने ताड़ासन, पश्चिमोतासना दिखा कर सभी को हैरान किया।

इंटर क्लास कंपीटिशन में हर टीम में छह से सात प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यूकेजी क्लास ग्रुप वन जूनियर मेडल में गुरसिमरन कौर ने गोल्ड, परमजोत कौर ने सिल्वर, मनकीरत, सहवीर कौर,गुरचरन कौर और सुरवीन कौर ने ब्रांज मेडल जीता। यूकेजी गर्ल्स ग्रुप सीनियर मेडल में सरबजीत कौर ने पहला, चित्रा ने दूसरा और महक कौर, अमृत कौर, गुरलीन कौर और खुशी कौर ने ब्रांज मेडल पाया।

खबरें और भी हैं...