पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • अंबेडकर भवन और रविदास भवन के निर्माण को लेकर डीसी को दिया मेमोरेंडम

अंबेडकर भवन और रविदास भवन के निर्माण को लेकर डीसी को दिया मेमोरेंडम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधरबाईपास के निकट बन रहे डाॅ. अंबेडकर भवन और श्री गुरु रविदास भवन के जल्द निर्माण को लेकर संगत और दलित संगठनों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों की अगुवाई मिशनरी नेता रमनजीत लाली ने की। इस मौके पर ओहदेदारों ने कहा कि डाॅ. अंबेडकर भवन का निर्माण 14 अप्रैल अौर श्री गुरु रविदास भवन का नींव पत्थर 22 फरवरी को रखा जाए।

उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया तो दलित समाज द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। ओहदेदारों ने कहा कि सरकार जानबूूझ इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार दलित समाज की भावनाओं की कदर करे और इस भवन के निर्माण कार्य को पूरा करे। इस मौके पर ज्ञान सिंह बाली, महिन्द्र सिंह ढंढारी, पार्षद हंसराज, सोहन लाल शूद्र, चरणदास मांगट, कुलवंत सिंह मेहरबान, मुकंद सिंह लसाड़ा, हरबंस सिंह गिल, सुरिन्द्र सिंह सोनी, सोहन लाल चौहान, बांका चुंबर, डा. मलकीत सिंह, हरबंस लाल, जगसीर संधू, सिकन्दर सिंह, नरेश बसरा, राज कुमार, राजिन्द्र कुमार, मोहन सिंह, एस पी सागर, बलदेव सिंह देबू, जगतार सिंह, बहादर सिंह सहित अन्य भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...