एफिशिएंट ऑपरेशन्स एंड मेनटेनेंस ऑफ बायलर पर कराई वर्कशाॅप
लुधियाना|बायलर केसेफ आप्रेशन और मेनटनेंस से प्रोडक्शन बढ़ने के साथ-साथ एनर्जी कंजरवेशन भी किया जा सकता है। यह बात चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल अंडरटेकिंग( सीआईसीयू) के प्रेसिडेंट अवतार सिंह ने सीआईसीयू की ओर से नेशनल प्रोडक्टिविटी कौंसिल (एनपीसी), सेंट्रल बायलर बोर्ड डायरेक्टर आफ बायलर, पंजाब के सहयोग से एफिशिएंट ऑपरेशन्स एंड मेनटेनेंस ऑफ बायलर पर आयोजित वर्कशाप के दौरान अपने संबोधन में कही। इस वर्कशाप का उद्घाटन डायरेक्टर सतबीर सिंह, सीआईसीयू के प्रेसिडेंट अवतार सिंह, जनरल सेक्रेटरी उपकार सिंह आहूजा और एनपीसी के रीजनल डायरेक्टर जी. सर्वानन ने किया। सतबीर सिंह ने कहा कि बायलर एक्ट को प्रभावी रूप से लागू करने से जहां प्रोडक्शन बढ़ेगी, वहीं वर्करों की से फटी में भी यह अहम रहेगा। इस दौरान जी.सर्वानन ने कहा कि वर्कशाप में दिए गए टिप्स को अपना कारोबारी फायदा उठा सकते हैं। वर्कशाप में स्पेशलिस्टों ने कारोबारियों द्वारा पूछे सवालों को हल करने के सुझाव भी दिए।