पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • एक डेवलपमेंट वर्क के दो दो उद्घाटन करने के बने समीकरण

एक डेवलपमेंट वर्क के दो-दो उद्घाटन करने के बने समीकरण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबसरकार के इशारे पर नगर निगम की ओर से हलका इंचार्जों की आेर से दिए एस्टीमेट में से 111 करोड़ रुपए के 283 वर्क के टेंडर लगा दिए गए हैं। इनके उद्घाटन की बागडोर भी हलका इंचार्जों को सौंप दी गई है। ऐसे में इन डेवलपमेंट वर्क की पब्लिक के समक्ष ग्राउंड स्तर पर रखे जाने वाले नींव पत्थर की पॉलिटिक्स विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा भूचाल खड़ा कर सकती है। अभी तक नींव पत्थर रखने की लड़ाई केवल पूर्वी विधानसभा में ही सीमित रही है। यहां इलाका विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों और कौंसलर दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल के बीच उद्घाटन को लेकर लड़ाई गोलियां चलने तक पहुंची थी और फिर एफआईआर के बाद भोला को जेल भी जाना पड़ा था। ऐसे में सरकार की ओर से चुनाव हारे हलका इंचार्जों को उद्घाटनों की दी जाने वाली बागडोर उल्टी नदी बहाने जैसे दिखाई दे रही है। जिसे लेकर कौंसलर्स सहित विधायकों में अभी से रणनीति बनाने का सिलसिला शुरू हो गया है।

अभी डेवलपमेंट वर्क के शिलान्यास की प्रक्रिया शुरू होने में करीब एक महीने का समय बाकी है और इससे पहले कौंसलर्स मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया नगर निगम कमिश्नर जीके सिंह को निगम सदन की मीटिंग में घेरने की तैयारी में हैं। वहीं अगर गोहलवड़िया हाउस की मीटिंग बुलाने में देरी करते हैं तो इन टेंडरों के वर्क आर्डर पास करने को होने वाली एफएंडसीसी की मीटिंग में भी उन्हें विरोध झेलना पड़ सकता है। जब इस बारे में कुछ विधायकों कौंसलर्स से बातचीत की गई तो उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देने में किसी तरह का गुरेज नहीं किया।

^बेशक अगर ये काम हलका इंचार्ज के दिए एस्टीमेट पर करवाए जा रहे हैं, तो इनका उद्घाटन भी हम ही करेंगे। ऐसा नहीं कि लोग काम के लिए केवल एमएलए के पास ही जाते हंै, वे हमारे पास भी पेेंडिंग काम करवाने को आते हैं। प्रवीणबांसल, हलका इंचार्ज नार्थ विधानसभा

^सरकार की ओर से जो जिम्मेदारी हमें दी गई है, उसे पूरा किया जाएगा। वोट केवल विधायक को ही नहीं पड़ी, जिन लोगों ने हमें वोट डाली, उनके काम पेंडिंग रहे, इसे भी सरकार ने देखना है। हीरासिंह गाबड़िया, शिअद हलका इंचार्ज, आत्म नगर विधानसभा

^ये हल्का इंचार्ज के कैसे वर्क हो गए, जो एस्टीमेट कौंसलर के साथ मैंने बनाकर दिए थे, उन्हीं को हल्का इंचार्ज के एस्टीमेट का नाम दे दिया गया। इनकी मनमानी नहीं चलने देंगे। -राकेशपांडे, विधायक कांग्रेस उत्तरी विधानसभा

^चुनावों में मात खाए उम्मीदवार कैसे प्रथा के उलट ये नींव पत्थर रखेंगे। नींव पत्थर तो जनता के नुमाइंदों की ओर से करने का संविधान हैं। -सिमरजीतसिंह बैंस, विधायक आत्म नगर विधानसभा

खबरें और भी हैं...