दोस्तों के जहरीला पदार्थ खिलाने से हो गई थी सतपाल की मौत
@घर सेमोटरसाइकिल पर लेकर जाने वाले दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज
क्राइमरिपोर्टर। लुधियाना
जालंधरबाइपास अमन नगर के सतपाल की मौत एक्सीडेंट से नहीं, बल्कि दोस्तों के दोबारा दिए गए जहरीले पदार्थ से ही हुई थी। पुलिस ने इस मामले में पहले एक्सीडेंट में मौत होने को लेकर ही मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में दोबारा कार्रवाई की।
पुलिस ने मरने वाले सतपाल की मां बलजीत कौर के बयान पर उसके दोस्त अमन नगर के महिंदर सिंह और परमिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। सतपाल की मां ने पुलिस को बताया था कि उसका बेटा काम से वापस आया तो उसके दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए थे। फिर कुछ समय बाद वापस आए और बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। उसे लेकर अस्पताल गए तो वहां पर डॉक्टरों ने उसे डेड घोषित कर दिया। उसने पहले भी शक जाहिर किया था उसके बेटे की मौत एक्सीडेंट नहीं हुई है।
पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामला दर्ज किया। सब इंस्पेक्टर दलवीर सिंह ने बताया कि जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।