पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • बेकरी गोली कांड को लेकर पुलिस की सूई नजदीकी पर

बेकरी गोली कांड को लेकर पुलिस की सूई नजदीकी पर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
@सीएमसी केनिकट एक्टिवा पार्क कर, सामान निकाला और ऑटो में सवार होकर चला गया

गौतममुकेश। लुधियाना

किदवईनगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल गोसाईं के घर के निकट हुई फायरिंग के दौरान जख्मी हुए बेकरी मालिक जोगिंदरपाल डंग का बेटा अनिल शकी हालातों में लापता हो गया है। सूत्रों का कहना है कि फायरिंग मामले की जांच में जुटी पुलिस की सूई जोगिंदरपाल के किसी नजदीकी पर ही टिकी हुई है। पुलिस इस नजदीकी की मोबाइल लोकेशन और वारदात वाले दिन हुई काॅल्स की डिटेल भी खंगाल रही है। सोमवार को पुलिस इस मामले को लेकर कोई खुलासा भी कर सकती है। जख्मी हुए जोगिंदरपाल की तबीयत अब पहले से बेहतर है।

बेटे के लापता होने का पता चलते ही एसीपी सतीश मल्होत्रा अपनी टीम समेत मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी की फुटेज भी बरामद कर ली। अनिल के भाई संजीव ने बताया कि अनिल हर रोज सुबह 7 बजे बेकरी खोल लेते हैं। रविवार को वह करीब 8 बजे बेकरी पर गया तो बेकरी बंद थी। कई जगह पूछने पर अनिल का पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

जांच के दौरान अनिल की एक्टिवा सीएमसी के सामने एक गली से बरामद हो गई। वहीं पर एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चलता है कि अनिल ने एक्टिवा की डिग्गी से कुछ दस्तावेज निकाले और एक्टिवा वहीं छोड़ कर ऑटो में बैठ कर चला गया। जाते हुए अनिल अपना एक मोबाइल घर पर छोड़ गया था और उसके दो अन्य मोबाइल बंद रहे हैं।

^अनिल के लापता होने को लेकर जांच की जा रही है। अनिल ने जाने से पहले कुछ रिश्तेदारों को मोबाइल से मैसेज भी भेजे हैं। इन्हें लेकर भी पूछताछ की जा रही है। -सतीशमल्होत्रा, एसीपी।

खबरें और भी हैं...