पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • जिस्म फरोशी के अड्डे से तीन औरतें और दो युवा गिरफ्तार, एक हुआ फरार

जिस्म फरोशी के अड्डे से तीन औरतें और दो युवा गिरफ्तार, एक हुआ फरार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना/अहमदगढ़ | स्थानीयपुलिस द्वारा गुप्त सूचना मिलने पर गत रात्रि वॉर्ड नं. 13, जट की डेयरी के पास एक मकान में चल रहे जिस्म फरोशी के अड्डे से सिटी पुलिस स्टेशन प्रभारी रोशन लाल ने पुलिस पार्टी समेत छापा मार कर दो युवाओं और तीन महिलाओं को रंग रलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जबकि एक व्यक्ति भागने में कामयाब हो गया है। पुलिस सिटी के प्रभारी रोशन लाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जब मैं सौंद सिनेमा के पास नाके पर था, तो एक गुप्त सूचना के आधार मनजीत कौर प|ी राजपाल वासी वाॅर्ड नं. 13 के घर में छापा मारा तो वहां पर दो युवा सुलतान मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद दूसरा फिरोज खां पुत्र शेर खां कौम मुसलमान वासी अहमदगढ़ और दो महिलाएं रजिया प|ी रामू वासी अहमदगढ़, प्रवीन कौर उर्फ पिंकी प|ी लखबीर सिंह वासी अहमदगढ़ छन्ना घर की मालकिन मनजीत कौर को मौके पर रंग रलियां मनाते हुए पकड़ा। इनको मौके पर पकड़ कर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं प्रभारी ने बताया कि मनजीत कौर जो कि घर की मालकिन है पहले भी कई बार जिस्म फरोशी के धंधे में पकड़ी जा चुकी है इसका साथी गुरमुख सिंह भागने में कामयाब हो गया है, जिसको जल्द काबू किया जाएगा। मोहल्ला निवासी इस के धंधे से काफी परेशान थे।

खबरें और भी हैं...