जरूरतमंदों को कंबल और बनावटी अंग बांटे तो बुजुर्गों को फूल
{एनजीआे ने दिया प्यार का पैगाम, हर दिन इंसानियत के नाम
सिटीरिपोर्टर|लुधियाना
शहरके कई इलाकों में सामाजिक संस्थाओं ने रविवार को समाजसेवी कार्यों के जरिए हर दिन इंसानियत से प्यार करने का पैगाम दिया। वेलेंटाइन डे के मौके पर ऐसे कार्यक्रम विशेषकर उस युवा वर्ग के लिए प्रेरणा देने वाले रहे, जो मानवता का संदेश देने वाली अपनी सभ्यता भूल पश्चिमी संस्कृति को अपनाने की होड़ में शामिल है।
बनावटीअंग बांटे : शहरके ऋषि नगर स्थित विकलांग सहायता केंद्र में भारत विकास परिषद की विवेकानंद ब्रांच ने प्रदेश स्तरीय कैंप लगाया। भारत विकास परिषद चेरिटेबल ट्रस्ट की मदद से इस दौरान 35 जरूरतमंदों को बनावटी अंग, ट्राइ साइकिलें और उपकरण बांटे गए। इस मौके पर कैंप में खास मददगार डॉ.अशोक वोहरा, महिला सहभागिता की स्टेट कन्वीनर कमला जैन, ट्रस्ट के सेक्रेटरी नरिंदर मित्तल, परिषद के प्रधान आरके वालिया, सुरिंदर राणा, हरिअेाम जिंदल, डॉ.संजीव रावत, अशोक सिक्का, राजिंदर जैन, हर्ष सचदेवा, डॉ.अवकाश तियोतिया, तरलोक भल्ला, आरपी गुप्ता की विशेष उपस्थिति थी।
इलाजका खर्च दिया : लुधियानाभलाई मंच ने रविवार को जवाहर नगर में मीटिंग के दौरान लेबर कॉलोनी के मजदूरी पेशा अशोक कुमार को दस हजार रुपये का चैक सौंपा। ताकि वह गंभीर बीमार 18 साल की अपनी बेटी शीतल का इलाज करा सके। साथ ही मंच के प्रधान कृष्णगोपाल राजू ने भरोसा दिलाया कि संस्था इस जरूरतमंद परिवार को अन्य तरह से भी मदद करेगी। इस मौके पर युवा समाजसेवी अक्षय भनोट, एनजीआे के महासचिव निर्मल कैड़ा, कौंसलर कपिल कुमार सोनू की खास मौजूदगी रही।
सफाईमुलाजिमों को कंबल दिए :हैबोवाल इलाके में युवा संस्था की आेर से रविवार को कार्यक्रम रखा गया। जिसमें वार्ड 27 में काम करने वाले 70 सफाई मुलाजिमों को कंबल बांटे गए। इस मौके पर कौंसलर हेमराज अग्रवाल और महाराज सिंह राजी के अलावा संस्था के प्रधान कुमार गौरव, हेमंत तिवारी, कुलभूषण शर्मा, शक्ति लखनपाल, साबी तूर, अमित नागी, अमित कपूर, नागपाल, संदीप चौहान भी मौजूद थे। गौर हो कि संस्था की ओर से मेडिकल और ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाए जाते हैं।
आेल्डएज होम में दिए बुजुर्गों को फूल : शहरके थरीके रोड पर श्री गीता वृद्धाश्रम में रविवार को पहुंचे एनजीआे के मेंबरों ने वहां रहने वाले बुजुर्गों को फूल देकर आशीर्वाद हासिल किया। इस मौके पर एनजीआे फोरम के प्रमुख कीमती रावल, मनोज मेहता, मुनीष अत्रे ने लोगों से आग्रह किया कि बुजुर्गों का सम्मान कर भारतीय संस्कृति पर अमल करें। इस दौरान वृद्धाश्रम के प्रधान मदन लाल गोयल, सीनियर उप प्रधान जगन्नाथ बांसल भी मौजूद रहे।
शहीदोंको श्रद्धांजलि दी : रविवारको हिंदू महापंचायत के ओहदेदारों और मेंबरों ने जगराआें पुल स्थित शहीदों के बुतों पर फूलमालाएं चढ़ा उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने लोगों से अपील की कि पश्चिमी संस्कृति को छोड़ अपनी अनमोल विरासत को अपनाएं। इस मौके पर महापंचायत के प्रदेश प्रधान नितिन गर्ग, रिंकू कुमार, अश्वनी भगत, कुलदीप कुमार, तिलकराज, राकेश मौजूद रहे।