156 घंटे का महायज्ञ नए संकल्प के साथ संपन्न
लुधियाना| मांबगलामुखी धाम सिगंला एन्कलेव पक्खोवाल रोड में मंहत योगी सत्यानाथ जी महाराज की अध्यक्षता में चल रहे 156 घंटे का महायज्ञ नए संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ। भक्तिमयी, शक्तिमय और संगीतमय तरीके से महायज्ञ का समापन हुआ। इस अवसर पर हजारों की तादाद में भक्तजन धाम में मौजूद रहे। महायज्ञ में पूर्णाहूति डाल भक्तों ने मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया। लगभग 25 हजार भक्तों ने सिर पर उलटा नारियल वार कर महायज्ञ में आहूतियां डाली। योगी सत्यानाथ जी ने कहा कि मां बगलामुखी धाम में आज अध्यात्मिक युग की नई शुरुआत हुई है। इस भव्य महायज्ञ का आयोजन मुख्य सेवक मनजीत छतवाल, परवीण चौधरी , अनुराग अरोडा, नरिंदर गुप्ता की रचनात्मक और कलात्मक सोच से संभव हुआ। भक्तों के उमडा सैलाब बता रहा है कि धाम में हुए इस महायज्ञ से भक्तों में यज्ञ परतिआस्था बढी है। मंत्रोच्चारण कर यज्ञ में पूरणाहूति डाली गई। इसके बाद संकीर्तन कर सारी संगत को निहाल किया गया। इस अवसर पर परवीण चौधरी, अनुराग अरोडा और नरिंदर गुप्ता ने समस्त राजनीतिक, धार्मिक संसथाओं और राजनेताओं , एंव परशासन के सहयोग के लिए धन्यावाद करते हुए सबके मंगल की कामना की। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी मां बगलामुखी धाम की ओर से ऐसे आयोजन करेगा।