भूमाफिया विरोधी मोर्चे के समर्थन में पहुंचे बैंस
गुरदासपुर| गोपालनगरमें गरीबों के प्लॉटों पर भूमाफिया के कब्जे को रोकने और असली प्लॉट मालिकों को निर्माण का हक दिलाने के लिए 10 पार्टियों के साझा मोर्चे की हिमायत में टीम इंसाफ के नेता लुधियाना से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस टीम के साथ मोर्चा कैंप में पहुंचे और मोर्चे की मांगों को समर्थन देने की घोषणा की। टीम इंसाफ के जिला गुरदासपुर के नेता मोर्चे में मुख्य भूमिका निभा रहे एडवोकेट हरजोत सिंह अबलखैर भी उनके साथ थे। बैंस ने कहा, वह इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे। उन्होंने विधायक बब्बेहाली कोअधिकारियों को तंग करने की सलाह दी।