एसएचओ की प्राइवेट कार से नीली बत्ती उतरवाई
बटाला| पुलिसने मोगा के एक एसएचओ की प्राइवेट कार से नीली बत्ती उतरवा दी। वह गुरुद्वारा साहिब में एक समारोह में भाग लेने आए थे। पुलिस चौकी सिंबल के इंचार्ज प्रकाश सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम पर किसी ने शिकायत की थी। काहनूवान रोड पर जाकर देखा तो लुधियाना नंबर की स्विफ्ट कार पर नीली बत्ती लगी हुई थी। पता करने पर गाड़ी मोगा के एक थाने के इंचार्ज नरिंदर सिंह की निकली।