पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंखे से लटकती मिली विवाहिता की लाश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
@मारपीट सेपरेशान सीमा लौट आई थी घर, 7 को फंक्शन का बहाना बना और माफी मांग वापस ले आए थे ससुराली

क्राइमरिपोर्टर। लुधियाना

न्यूशिमलापुरी की शविंदर कौर उर्फ सीमा की लाश शनिवार रात पंखे से लटकी मिली। शविंदर के मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने उसका मर्डर कर लाश पंखे पर टांग दी है। थाना शिमलापुरी पुलिस ने सीमा के भाई अजय पाल की शिकायत पर सीमा के पति दीपक, मां प्रवीण शर्मा, बाप नरिंदर पाल शर्मा और बहनों रीतिका और निशा पर दहेज हत्या का पर्चा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने प्रवीण और नरिंदर को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने सीमा की लाश पोस्टमार्टम करवा घरवालों को सौंप दी है।

पुलिस को दी शिकायत में दुगरी के सीमा के भाई अजय पाल ने बताया कि उन्होंने करीब तीन साल पहले सीमा की शादी दीपक से की थी। कुछ समय बाद ससुराली सीमा को दहेज के लिए परेशान करने लगे। कई बार डिमांड पूरी की पर उन्होंने परेशान करना बंद नहीं किया। जनवरी में सीमा को बुरी तरह पीटा तो वह मायके गई। 7 फरवरी को ससुराली घर में फंक्शन होने की बात कह माफी मांगकर उसे ले गए। 13 की रात दीपक ने फोन किया कि सीमा दरवाजा नहीं खोल रही। ससुराल पहुंचे तो देखा कि वो रस्सी का फंदा बना कर पंखे से लटक रही थी।

8फरवरी को मनाया इकलौते बेटे का जन्मदिन: सीमाके भाई एडवोकेट रुपिंदर सिंह ने बताया कि सीमा और दीपक के बेटे का 8 फरवरी को पहला जन्मदिन था। जनवरी में सीमा मायके गई थी। 7 को ससुराली कुछ लोगों के साथ आए और माफी मांग बेटे के जन्मदिन का फंक्शन मनाने की बात कही। सीमा ससुराल चली गई। 8 को उन्होंने सभी रिश्तेदारों को बुलाकर जन्मदिन मनाया। तब ससुराली ऐसे व्यवहार कर रहे थे जैसे उन्होंने कभी सीमा को परेशान नहीं किया। फंक्शन के अगले दिन ही सीमा ने फोन कर बताया कि ससुरालियों ने उसे बुरी तरह पीटा है। उन्होंने उसे दिलासा देते हुए कहा कि वे खुद उसकी ससुराल आकर बात करेंगे पर शनिवार रात ही सीमा की मौत हो गई।

^मामला दर्ज कर सीमा के सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में रेड की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी काबू कर लिया जाएगा। -गुरबचणसिंह, एसएचओथाना शिमलापुरी।

खबरें और भी हैं...