पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • पार्क में तोड़फोड़ के विरोध में वाॅर्ड 31 के लोगों ने फूंका भाजपा प्रधान का पुतला

पार्क में तोड़फोड़ के विरोध में वाॅर्ड-31 के लोगों ने फूंका भाजपा प्रधान का पुतला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
@पार्क मेंआरएसएस की की ओर से लगाई जा रही शाखा को लेकर लंबे समय से चल रहा है विरोध

सिटीरिपोर्टर। लुधियाना

वार्डनंबर 31 स्थित पार्क में आरएसएस और भाजपा वर्करों द्वारा शाखा लगाकर की जा रही तोड़फोड़ के खिलाफ रविवार को इलाके के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इलाका निवासियों ने मिलकर भाजपा जिला प्रधान प्रवीण बांसल का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बाबा दीप सिंह वेल्फेयर सोसाइटी और गणपति उत्सव कमेटी के मेंबर्स ने जमकर भाजपा प्रधान प्रवीण बांसल के खिलाफ नारेबाजी की।

बाबा दीप सिंह वेल्फेयर सोसाइटी के प्रधान विनोद शर्मा ने कहा कि सिविल सिटी के पार्क में आरएसएस की तरफ से इललीगल तरीके से शाखा लगाई जा रही है। इस तरीके से शाखा लगाने से पार्कों को नुकसान पहुंच रहा है। इस संबंध में निगम अफसरों से लेकर पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत की जा चुकी है, लेकिन भाजपा वर्करों के दबाव के चलते आज तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसलिए आज मजबूर होकर हम सभी को भाजपा जिला प्रधान प्रवीण बांसल के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ रहा है। जब तक पार्कों में इललीगल तरीके से लगने वाली शाखा को नहीं रोका जाएगा हम सभी का विरोध इसी तरह जारी रहेगा। इस मौके पर कमलजीत सिंह, सोनू धीमान, अंकित चोपड़ा, करण वालिया, गौतम कुमार, प्रवीण गर्ग, परमजीत सिंह, राधे श्याम, पप्पू गुप्ता, आशु गुप्ता, गगन हांडा, संजीव सैनी, हरजीत सिंह सहित कई इलाका निवासी मौजूद थे।

भाजपा जिला प्रधान प्रवीण बांसल का पुतला फूंकते वॉर्ड-31 के निवासी। फोटो: भास्कर

खबरें और भी हैं...