ट्रक की टक्कर से जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
लुधियाना | सड़ककिनारे खड़े ट्रक ठीक कर रहे व्यक्ति को दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। जख्मी को डीएमसी अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मरने वाला न्यू जनता नगर का रहने वाला अरविंद था। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक ड्राइवर गांव गिल के गुरमांगट को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस ने अरविंद की लाश पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सौंप दी है। अरविंद ट्रक का क्लीनर था। 10 फरवरी की सुबह अचानक ट्रक गिल रोड बाइपास के पास खराब हो गया। वह ट्रक ठीक कर रहा था। अचानक आरोपी ने ट्रक से टक्कर मार दी। उधर, चंडीगढ़ रोड पर सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार जख्मी हो गया। उसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। उसकी पहयान गांव खासी कलां के रहने वाले रणजीत सिंह के रूप में की गई है। थाना कूमकलां की पुलिस ने जांच के बाद जख्मी के पिता दविंदर सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में रणजीत सिंह ने बताया कि उसके पिता मोटरसाइकिल पर काम पर गए थे कि रास्ते में तेज रफ्तार किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस कारण वह जख्मी हो गया। पुलिस गाड़ी चलाने वाले की तलाश कर रही है।