रामनगर मुंडियां में पतंग उड़ाते छत से गिरा बच्चा, इलाज के दौरान मौत
लुधियाना | पतंगउड़ाते समय छत से गिरकर जख्मी हुए बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने वाले का नाम प्रकाश है। वह रामनगर मुंडियां का रहने वाला था। थाना जमालपुर पुलिस ने प्रकाश के पिता राजेश्वर मुखिया के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई कर लाश पोस्टमार्टम करवा घरवालों के हवाले कर दी है। पुलिस के अनुसार 9 फरवरी को प्रकाश घर की पहली मंजिल पर पतंग उड़ा रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह नीचे जा गिरा। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां से डाॅक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया। शनिवार शाम प्रकाश की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई।